देश में अब तक 468 मौतें / कोरोना से मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या 65 हुई, इंदौर में आज फिर एक की जान गई; गुजरात में 2 ने दम तोड़ा



  • देश में कोरोना से गुरुवार को 33 लोगों की जान गई, सबसे ज्यादा 9 मौत के मामले मध्य प्रदेश से

  • महाराष्ट्र में अब तक 195 मरीज दम तोड़ चुके, दिल्ली, गुजरात में ऐसे लोगों की संख्या 38 पर पहुंची


मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह इंदौर में 48 और मध्यप्रदेश में अब तक 65 मौतें हो चुकी हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 468 पर पहुंच गई। शुक्रवार को गुजरात में दो संक्रमित मरीजों की जान चली गई। अब तक राज्य में 38 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।


शुक्रवार को हुईं मौतें 


महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना संक्रमण से 50 साल के व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। इस मरीज का शहर के सासून अस्पताल में दो दिन से इलाज चल रहा था।  


राजस्थान: राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार देर रात को जोधपुर में एक 56 साल के संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। उसे हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी थी।


जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल में 70 साल के मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। 


बिहार: पटना के एम्स में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा दो गया है। 


गुजरात: राज्य में संक्रमण से दो मौतें हुईं। वडोदरा में 31 साल के युवक और अहमदाबाद में 55 साल के व्यक्ति ने आखिरी सांस ली।


गुरुवार को 33 मौतें हुईं। इनमें, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में सात, दिल्ली में छह, प. बंगाल और गुजरात में तीन-तीन, उत्तर प्रदेश में दो, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई।


संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?





































































































प्रदेशमौतें
महाराष्ट्र195
मध्य प्रदेश65
गुजरात38
दिल्ली38
तेलंगाना 18
पंजाब14
तमिलनाडु15
राजस्थान12
कर्नाटक13
आंध्र प्रदेश14
उत्तर प्रदेश13
पश्चिम बंगाल10
जम्मू कश्मीर05
हरियाणा04
केरल03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़02
झारखंड02
असम01
बिहार02
मेघालय01
ओडिशा01
कुल468